Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आयुष्मान खुराना करना चाहते हैं किशोर कुमार की बायोपिक में काम

हमें फॉलो करें आयुष्मान खुराना करना चाहते हैं किशोर कुमार की बायोपिक में काम
, गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (11:48 IST)
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो रिलीज हो गई है। क्रिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स  मिल रहा है। वही इससे पहले आई उनकी फिल्म अंधाधुन को भी दर्शको ने पसंद किया था। अपनी फिल्मों को मिल रही प्रतिक्रियाओं से आयुष्मान बहुत खुश हैं।
 
 
हाल ही में आयुष्मान खुराना ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह बॉलीवुड के दिग्गज सितारे किशोर कुमार की बायोपिक  करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं किशोर कुमार की बायोपिक में काम करना चाहता हूं। मैंने लगभग अपनी सभी फिल्मों में गाना गाया है।  फिल्म अंधाधुन में दो गाने और बधाई हो में एक गाना गाया है।
 
आयुष्मान ने कहा कि अब मैं किशोर कुमार की बायोपिक में एक्टर और सिंगर का रोल निभाना चाहता हूं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। उन्होंने कहा कि हाल ही में ये खबरें थीं की निर्देशक अनुराग बसु किशोर कुमार पर बायोपिक बनाना चाहते हैं। मैं समझता हूं की उन्हें मेरे साथ ये फिल्म बनानी चाहिए।
 
अनुराग बसु ने रणबीर कपूर को लेकर फिल्म प्लान की थी। किशोर कुमार के परिवार से इजाजत भी मिल गई थी, लेकिन 'जग्गा जासूस' के असफल रहने के बाद समीकरण बदल गए। 
 
आयुष्मान एक्टिंग के साथ-साथ गाने भी गाते हैं और वह किशोर कुमार की तरह ही अपनी हर फिल्म में कम से कम एक गाना तो गाते ही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जूता चुराई की रस्म में इतने करोड़ रुपए लेंगी परिणीति चोपड़ा, निक संग हो रही डील