Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉक्स ऑफिस पर पूजा बनकर छाए आयुष्मान खुराना, 'ड्रीम गर्ल 2' ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस पर पूजा बनकर छाए आयुष्मान खुराना, 'ड्रीम गर्ल 2' ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 28 अगस्त 2023 (11:59 IST)
dream girl 2 box office collection: आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
 
पूजा बनकर आयुष्मान खुराना दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। 'गदर 2' के तूफान के बीच 'ड्रीम गर्ल 2' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.69 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसी के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी।
 
वहीं दूसरे दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने 14.2 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 'ड्रीम गर्ल 2' के कलेक्शन में तीसरे दिन और भी उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने रविवार को 16 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ पहले वीकेंड 'ड्रीम गर्ल 2' का नेट कलेक्शन 40.71 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा परेश रावल, अनु कपूर, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन राज, मनोज जोशी भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्या ने किया है। फिल्म एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के तले बनाई गई है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'गदर 2' देखने गए शख्स की अचानक हुई मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक मंजर