Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बबीता जी के फैंस के लिए खुशखबर, तारक मेहता शो में दो महीने बाद वापसी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी यानी की मुनमुन दत्ता की वापसी हो गई है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें बबीता जी के फैंस के लिए खुशखबर, तारक मेहता शो में दो महीने बाद वापसी
, मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (11:37 IST)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पहले से ही दयाबेन गायब है जिसका अभी भी वापसी का इंतजार है। उस पर ऊपर से ये सितम हो गया कि बबीता जी जैसी खूबसूरत अदाकारा भी शो में गायब हो गईं। जो लोग केवल बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता को निहारने के लिए शो देखते थे उनके लिए तो शो की रौनक चली गई। 

webdunia

 
बहरहाल, बबीता जी के फैंस यह जान कर राहत की सांस ले सकते हैं कि बबीता जी, दयाबेन की तरह लंबी गायब नहीं हुई हैं। मात्र दो महीने में ही उनकी वापसी हो गई है और उन्होंने तो शूटिंग भी शुरू कर दी है। 
 
शो से जुड़े लोगों का कहना है कि मुनमुन दत्ता कुछ कारणों से दो महीने के लिए शो से अलग हुई थीं। अब वे वापस आ गई हैं और इस सप्ताह के एपिसोड में ही नजर आएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डॉक्टर की बीवी का ऑपरेशन : चटपटा जोक