Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'बचपन का प्यार' गाने ने दिलाई सहदेव को जबरदस्त शोहरत, बदल गया लुक

हमें फॉलो करें 'बचपन का प्यार' गाने ने दिलाई सहदेव को जबरदस्त शोहरत, बदल गया लुक
, शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (11:55 IST)
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव दिर्दो 'बचपन का प्यार' गाना गाकर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए थे। सहदेव के गाने पर कई रील बने, जो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुए। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने भी उनके साथ एक गाना रिलीज किया। 
 
बादशाह और सहदेव के म्यूजिक वीडियो 'बचपन का प्यार' को यूट्यूब पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इस म्यूजिक वीडियो के बाद सहदेव की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। सहदेव आज एक स्टार बन चुके हैं। सफलता की चमक अब उनके चेहरे पर भी दिखाई देने लगी है। 
 
हाल ही में सहदेव की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में वह ऑरेज कलर की टीशर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने चश्मा भी लगा रखा है। तस्वीरों में सहदेव का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है।
 
इसके अलावा एक वीडियो में सहदेव जुहू बीच पर चिल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सहदेव बीच पर क्रिकेट खेल रहे हैं और समंदर के सामने पोज दे रहे हैं। 
 
बता दें कि सहदेव दिर्दो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले है। गुजरात के कमलेश बरोट ने 'बचपन का प्यार...' गीत को गाया था और सहदेव बचपन से इसे सुन रहे थे और इसे याद कर लिया। 5वीं कक्षा में पढ़ने के दौरान एक टीचर के कहने पर सहदेव ने गाना गाया था और किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद सहदेव रातों-रात स्टार बन गए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंडियन आइडल 12 : फिनाले में पवनदीप राजन के लिए खास गिफ्ट लेकर आएंगे आशीष कुलकर्णी