Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रिलीज हुआ 'बचपन का प्यार' गाना, बादशाह संग परफॉर्म करते नजर आए सहदेव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bachpan Ka Pyaar Song
, बुधवार, 11 अगस्त 2021 (15:28 IST)
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव दिर्दो 'बचपन का प्यार' गाना गाकर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए थे। सहदेव के गाने पर कई रील बने, जो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुए। अब सहदेव की आवाज से इम्प्रेश हुए बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने उनके साथ गाना बनाया है।

 
इस गाने का नाम भी 'बचपन का प्यार' है, जो रिलीज हो चुका है। बादशाह के साथ सहदेव का पहला ऑफिशियल गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने में रैप के जरिए बचपन से लेकर बड़े होने तक की लव स्टोरी को दिखाया गया है। 
 
यह गाना रिलीज होती ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। कुछ ही घंटों में गाने को 34 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने के बोल बादशाह ने ही लिखे हैं।
 
'बचपन का प्यार' गाने में सहदेव ने बादशाह संग परफॉर्म किया है। गाने में सहदेव कूल और डैशिंग अवतार में रॉकस्टार की तरह परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। गाने को सहदेव, बादशाह के अलावा आस्था गिल और रिको ने मिलकर गाया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोर्ट में पुलिस बोलीं- राज कुंद्रा को जमानत मिली तो भाग सकते हैं विदेश