BAFTA 2024 : ओपेनहाइमर ने 7 अवॉर्ड किए अपने नाम, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट
ओपेनहाइमर को सबसे ज्यादा 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था
Publish Date: Mon, 19 Feb 2024 (11:16 IST)
Updated Date: Mon, 19 Feb 2024 (11:18 IST)
BAFTA 2024 Winners: 77वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा) के विनर्स की घोषणा हो गई है। हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' इस अवॉर्ड समारोह में भी छाई रही। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने बेस्ट फिल्म समेत 7 बाफ्टा अपने नाम किए। क्रिस्टोफर नोलन को बेस्ट डायरेक्टर और सिलियन मर्फी को बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड मिला था।
बाफ्टा में इस बार किसी भी भारतीय फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला था। वहीं ओपेनहाइमर को सबसे ज्यादा 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट...
बेस्ट फिल्म : ऑपेनहाइमर; क्रिस्टोफर नोलन, चार्ल्स रोवेन, एमा थॉमस
बेस्ट डायरेक्टर : क्रिस्टोफर नोलन (ओपेनहाइमर)
बेस्ट लिडिंग एक्टर : सिलियन मर्फी (ओपेनहाइमर)
बेस्ट लिडिंग एक्ट्रेस : एमा स्टोन (पुअर थिंग्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : रॉबर्ट डाउने जूनियर (ओपेनहाइमर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : दा'वाइन जॉय रैंडोल्फ (द होल्डओवर)
ईई राइजिंग स्टार अवॉर्ड : मिया मैकेना-ब्रूस
मेकअप एंड हेयर : नाडिया स्टेसी, मार्क कुलियर, जोश वेस्टन (पुअर थिंग्स)
कॉस्ट्यूम डिज़ाइन : हॉली वाडिंगटन (पुअर थिंग्स)
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म : द जोन ऑफ़ इंटरेस्ट, जोनाथन ग्लेजर, जेम्स विल्सन
ब्रिटिश शॉर्ट एनिमेशन : क्रैब डे; रॉस स्ट्रिंगर, बार्टोज़ स्टैनिस्लावेक, अलेक्सांद्रा साइकुलाक
ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म : जेलीफ़िश एंड लॉब्स्टर, यासमीन अफीफी, एलिजाबेथ रुफाई
प्रोडक्शन डिज़ाइन : शोना हीथ, जेम्स प्राइस, ज़्सुज़ा मिहालेक (पुअर थिंग्स)
साउंड : जॉनी बर्न, टार्न विलर्स (द जोन ऑफ़ इंटरेस्ट)
ओरिजनल स्कोर : लुडविग गोरांसन (ओपेनहाइमर)
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री : 20 डेज इन मारीयूपोल
एडेप्टेड स्क्रीनप्ले : अमेरिकन फिक्शन
सिनेमेटोग्राफी : होयते वैन होयटेमा (ओपेनहाइमर)
एडिटिंग : जेनिफर लेम (ओपेनहाइमर)
कास्टिंग : सुज़ान शॉपमेकर (द होल्डओवर्स)
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें