Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'बाजीराव मस्तानी' की सिंगर को जान का खतरा, पोस्ट शेयर करके बोलीं- कत्ल की साजिश रची जा रही...

हमें फॉलो करें 'बाजीराव मस्तानी' की सिंगर को जान का खतरा, पोस्ट शेयर करके बोलीं- कत्ल की साजिश रची जा रही...
, शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (17:30 IST)
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'पिंगा' की सिंगर वैशाली माडे ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। वैशाली ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा बताया कि उनकी जान को खतरा है, उनके खिलाफ साजिशें चल रही हैं। उन्होंने 2 दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साजिश करने वाले लोगों को एक्सपोज करने की बात कही है।

 
वैशाली माडे ने पोस्ट में लिखा, मेरी जान को कुछ लोगों से खतरा है। मेरे कत्ल की साजिश रची जा रही है। 2 दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ा धमाका करने वाली हूं। आज आप सभी के साथ की जरूरत है।
 
बता दें कि वैशाली माडे कुछ महीने पहले ही राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी एनसीपी में ज्वॉइन की है। इस मामले में कोई राजनीतिक एंगल है या व्यक्तिगत ये अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन वैशाली के इस खुलासे से हलचल मच गई है।
 
वैशाली माडे माराठी सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं। वह सारेगामापा चैलेंज 2009 की विजेता रही हैं। वह 'बिग बॉस' मराठी के सीजन 2 में कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आ चुकीं हैं। वैशाली ने फिल्म कलंक का गाना 'घर मोरे परदेसिया' भी गाया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाथरूम से आलिया भट्ट ने शेयर की हॉट तस्वीरें, बाथटब में लेटकर दिए पोज