Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करीना कपूर का बजरंगी भाईजान में सिर्फ 15 मिनट का रोल!

Advertiesment
हमें फॉलो करें बजरंगी भाईजान
सूत्रों ने बड़ी ही चौंकाने वाली बात बताई है। वे कह रहे हैं कि 'बजरंगी भाईजान' में फिल्म की हीरोइन करीना कपूर का सिर्फ 10 से 15 मिनट का ही रोल है। गानों के अलावा फिल्म में उनके कुछ संवाद है बस। फिल्म तो दरअसल सलमान और उस लड़की के इर्दगिर्द घूमती है जो पाकिस्तान से आई है। इन दोनों के अलावा तीसरा महत्वपूर्ण रोल नवाजुद्दीन सिद्दीकी का है जो सलमान और उस लड़की के साथ नजर आते हैं। 

 
करीना कपूर को तो महज इसलिए रखा गया है क्योंकि फिल्म में हीरोइन का होना जरूरी है। सिवाय खानापूर्ति के अलावा ये कुछ नहीं हैं। वैसे भी बेबो का इन दिनों फिल्मों में कम मन लगता है और वे इस तरह की फिल्में ही कर रही हैं। 
दूसरी ओर करीना कैम्प का कहना है कि ये बात गलत है। उनके मुताबिक करीना कपूर का रोल विस्तृत और महत्वपूर्ण है। वे फिल्म की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने ‍रसिका नामक किरदार निभाया है और कबीर खान ने उन्हें इसीलिए चुना है क्योंकि वे सशक्त रोल के लिए दमदार अभिनेत्री ही लेना चाहते थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi