Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बप्पी लहरी के अंतिम संस्कार के लिए हो रहा बेटे का इंतजार, कल दी जाएगी मुखाग्नि

हमें फॉलो करें बप्पी लहरी के अंतिम संस्कार के लिए हो रहा बेटे का इंतजार, कल दी जाएगी मुखाग्नि
, बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (12:13 IST)
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और सिंगर बप्पी लहरी का 69 वर्ष की उम्र में 15 फरवरी की देर रात निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बप्पी दा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

 
कई सितारें बप्पी लहरी के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंच रहे हैं। बप्पी लहरी के अंतिम संस्कार के लिए उनके बेटे बप्पा के लॉस एंजेलिस से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं परिवार की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी करके बताया गया है कि बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार कब होगा।
 
webdunia
बप्पी लहरी के निधन पर परिवार द्वारा आधिकारिक बयान में कहा गया, हमारे लिए ये बेहद दुख की घड़ी है। उनका अंतिम संस्कार बेटे बप्पा के अमेरिका से आने के बाद कल (17 फरवरी) दोपहर तक किया जाएगा। हम आपके प्यार और दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थन की अपेक्षा करते हैं। हम आपको इस बारे में लगातार अपडेट देते रहेंगे। मिसेज लहरी, मिस्टर गोबिंद बंसल, बप्पा लहरी, रीमा लहरी।
 
बता दें कि बप्पी लहरी बीते एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर किया गया था। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बप्पी लहरी को ऑब्स्ट्रक्टिव स्पली एपनिया और चेस्ट इन्फेक्शन की समस्या थी।
 
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया नींद से संबंधित एक ब्रीदिंग डिसऑर्डर है। इस बीमारी की वजह से सोते समय सांस लेने में समस्या होती है। इस बीमारी की वजह से सांस नीद में ही रुक जाती है औस पता भी नहीं चलता है। सांस रुकने की दिक्कत कुछ सेकेंड्स से 1 मिनट तक हो सकती है। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का सबसे प्रमुख लक्षण खर्राटे लेना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मिर्जापुर' एक्टर ने रचाई शादी, जानिए कौन है विक्रांत मेसी की दुल्हनिया