Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा की 'बेवॉच' सहित सारी फिल्मों ने पहले दिन किया निराश

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा की 'बेवॉच' सहित सारी फिल्मों ने पहले दिन किया निराश
, शनिवार, 3 जून 2017 (15:47 IST)
दो जून को दोबारा, डियर माया, हनुमान दा दरबार, स्वीटी वेड्स एनआरआई, मिरर गेम, फ्लैट 211, बच्चे कच्चे सच्चे जैसी कई फिल्में प्रदर्शित हुईं, लेकिन नजर हॉलीवुड मूवी 'बेवॉच' पर टिकी हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसी फिल्म से उम्मीद थी क्योंकि प्रियंका चोपड़ा जैसी सितारा इस फिल्म में हैं। साथ ही जब से फिल्म बन रही है तब से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। 
 
पहले दिन फिल्म ने जिस तरह से अपनी शुरुआत की है, उससे फिल्म इंडस्ट्री में निराशा छा गई। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत ज्यादा भाव नहीं दिए। पहले दिन यह फिल्म महज 2.25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। 
 
प्रियंका चोपड़ा और ड्वेन जॉनसन जैसे सितारों में दर्शकों ने जरा भी दिलचस्पी नहीं ली। फिल्म की रिपोर्ट भी नकारात्मक है और इसका असर कलेक्शन पर पड़ा। 
 
विदेश में फिल्म एक सप्ताह पहले ही प्रदर्शित हो चुकी है और क्रिटिक्स ने फिल्म की आलोचना की। ये रिव्यू भारत में भी पढ़े गए और दर्शकों ने फिल्म न देखने का मन बना लिया। 
 
बेवॉच का पहला वीकेंड बहुत खास नहीं रहने वाला है। रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच है जिसका सीधा असर फिल्मों के कलेक्शन पर पड़ेगा। 
 
अन्य फिल्मों की हालत तो बेवॉच से भी कमजोर है और कई फिल्मों के शो दर्शकों के अभाव में रद्द होने की खबरें भी आई हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोवा में आने वाले चार्टर्ड विमानों की संख्या में बढ़ोतरी, पर्यटकों के खर्च में कमी