Publish Date: Wed, 11 Oct 2023 (14:20 IST)
Updated Date: Wed, 11 Oct 2023 (14:22 IST)
Tiger 3 Poster: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सलमान एक बार फिर कैटरीना कैफ संग जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है।
ट्रेलर रिलीज से कुछ दिन पहले मेकर्स 'टाइगर 3' के जबरदस्त पोस्टर्स फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। बीते दिन 'टाइगर 3' से कैटरीना कैफ का धांसू पोस्टर सामने आया था। पोस्टर में कैटरीना कैफ हवा में रस्सी के सहारे लटकी ताबड़तोड़ फायरिंग करती नजर आ रही थीं।
वहीं अब मेकर्स ने 'टाइगर 3' से सलमान खान का नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में सलमान खान का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है।
पोस्टर में सलमान अपने घुटने के बल जमीन पर बैठे दिख रहे हैं और उन्होंने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई है। सलमान ब्लैक पैंट के साथ जैकेट और अपना सिग्नेचर चेक व्हाइट एंड ब्लैक स्कॉर्फ लिए बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'टाइगर आ रहा है। टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को तैयार हो जाओ। टाइगर 3 इस दिवाली सिनेमाघरों में आ रही है। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।'
बता दें कि मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित 'टाइगर 3' के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स के अगले अध्याय का खुलासा करने के लिए तैयार है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म्स टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान और अब टाइगर 3 में से एक है।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें