Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक एपिसोड के इतने रुपए चार्ज करती हैं 'भाभीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी

Advertiesment
हमें फॉलो करें एक एपिसोड के इतने रुपए चार्ज करती हैं 'भाभीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी
, बुधवार, 25 अगस्त 2021 (12:42 IST)
'भाबीजी घर पर हैं' टीवी का सबसे पसंदीदा शो में से एक है। इस शो में आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर, नेहा पेंडसे, शुभांगी अत्रे जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस शो के हर किरदार को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इस शो में शुभांगी अत्रे 'अंगूरी भाभी' के किरदार में नजर आती हैं। 

 
शुभांगी अत्रे पिछले पांच साल से इस सीरियल का हिस्सा हैं। इस शो को शुभांगी को जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। उनके किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं। वहीं हम आपको बताने जा रहे हैं कि शुभांगी एक एपिसोड के लिए कितने रुपए चार्ज करती हैं।
 
शुभांगी अत्रे इस शो में सिंपल और मासूम 'अंगूरी तिवारी' की भूमिका निभाती हैं। शुभांगी को एक एपिसोड में काम करने के लिए 40 हजार रुपए मिलते है। शुभांगी से पहले शिल्पा शिंदे शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाती थीं।
 
शुभांगी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शादी के बाद की थी। शुभांगी ने बताया था कि वह बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। हालांकि, उनकी काफी जल्दी शादी हो गई थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कार्टेल में वो सब कुछ है जो लड़कों को है पसंद : तनुज वीरवानी