Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेहा पेंडसे छोड़ रहीं 'भाबीजी घर पर हैं' शो, अब कौन सी एक्ट्रेस बनेंगी नई अनीता भाभी?

हमें फॉलो करें नेहा पेंडसे छोड़ रहीं 'भाबीजी घर पर हैं' शो, अब कौन सी एक्ट्रेस बनेंगी नई अनीता भाभी?
, गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (12:54 IST)
पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने बीते दिनों शो को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद अनीता भाभी के किरदार में नेहा पेंडसे की एंट्री हुई थी। अब नेहा भी शो छोड़ने का मन बना लिया हैं।

 
शो मेकर्स के मेकर्स ने एक बार फिर नई अनीता भाभी की तलाश शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार नेहा पेंडसे कुछ महीनों के अंदर शो छोड़ने वाली हैं। मेकर्स ने अनीता भाभीक के किरदार के लिए कई एक्ट्रेसेज का ऑडीशन लिया है। मेकर्स ने कुछ एक्ट्रेस को शॉट लिस्ट भी किया है, जो अनीता भाभी के रोल में फिट होंगे।
 
बताया जा रहा है कि नेहा का एक साल का अनुबंध अप्रैल 2022 में खत्म हो रहा है और वह इसे रिन्यू करने को लेकर उत्साहित नहीं दिख रही हैं। उनके शो छोड़ने का बड़ा कारण ये भी बताया जा रहा है कि शूटिंग सेट तक आने के लिए नेहा को बहुत लंबा सफर करना पड़ता है।
 
बता दे कि शो में अनीता भाभी और अंगूरी भाभी दो मुख्य किरदार हैं। पहले अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वालीं शिल्पा शिंदे भी शो छोड़ चुकी हैं। वहीं अनीता भाभी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने अगस्त 2022 में शो छोड़ दिया था। जनवरी 2021 में नेहा पेंडसे की एंट्री हुई थी।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी के लिए और इंतजार नहीं करेंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा, फिल्म की शूटिंग के बीच लेंगे सात फेरे