Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान की खातिर प्रियंका मुफ्त में कर रही हैं भारत

12 करोड़ रुपये क्या, एक पैसा भी नहीं लिया है प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' में

हमें फॉलो करें सलमान की खातिर प्रियंका मुफ्त में कर रही हैं भारत
प्रियंका चोपड़ा ने जब से बॉलीवुड में वापसी की है तभी से उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। हालांकि प्रियंका ने बहुत सोच-समझकर सिर्फ 'भारत' साइन की, जिसमें भारत की 50 वर्षों की सही घटनाएं बताई जाएंगी। इसमें सलमान खान भी लीड रोल में हैं।  
 
कुछ समय पहले खबर आई थी कि प्रियंका के भाव बॉलीवुड में आते ही बढ़ गए हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म 'भारत' में 12 करोड़ रुपये की फीस ली है। इसी के साथ वे बॉलीवुड की टॉप पेइंग हीरोइन बन गई। इसके पहले यही फीस दीपिका पादुकोण ने फिल्म पद्मावत के लिए ली थी। लेकिन अब खबर कुछ और ही है। 
 
खबर के मुताबिक बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के आने के बाद उन्होंने अच्छी फिल्मों का तो इंतज़ार किया और जब उन्हें फिल्म मिली तो उन्होंने इसके लिए एक रुपये की भी फीस चार्ज नहीं की। फिल्म के करीबी सूत्र ने बताया कि प्रियंका ने फिल्म के लिए कुछ भी नहीं लिया है। सूत्र ने आगे बताया कि प्रियंका ने फिल्म में बिना फीस के काम करने की इच्छा रखी क्योंकि यह उनके दोस्त अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म है। साथ ही सलमान के साथ भी वे लंबे समय बाद फिल्म कर रही हैं और सलमान से दोस्ताना संबंध चाहती हैं। 
 
गौरतलब है कि प्रियंका से सलमान नाराज चल रहे थे और प्रियंका ने उन्हें मनाने की खूब कोशिश की। आखिरकार सलमान माने और उन्होंने प्रियंका को 'भारत' से जोड़ने की परमिशन दे दी। 

webdunia

 
साथ ही जहां तक बात हो रही है 12 करोड़ रुपये की फीस की, तो ऐसा इसलिए क्योंकि लोग उन्हें दीपिका पादुकोण के बराबर मानते हैं, जिन्हें बॉलीवुड में सबसे ज्यादा भुगतान करने वाली एक्ट्रेस के रूप में दावा किया जाता है। प्रियंका अपनी फीस से ज़्यादा फिल्म पर ध्यान दे रही हैं। अब देखते हैं 'भारत' में वो क्या करती हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी के बाद भी सोनम रह रही है पिता अनिल कपूर के घर, ससुराल के बारे में बताई ऐसी बात जो पसंद नहीं...