Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भूमि का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

हमें फॉलो करें भूमि का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड
संजय दत्त ने फिल्मों में वापसी 'भूमि' के जरिये की, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई हलचल नहीं मचा पाई। दूसरे और तीसरे दिन तो इस फिल्म के कलेक्शन 'न्यूटन' से भी कम रहे जबकि भूमि को 1894 स्क्रीन्स मिले हैं और न्यूटन को मात्र 430 स्क्रीन्स। 
 
भूमि ने पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर खराब शुरुआत की। दूसरे दिन नाम मात्र कलेक्शन बढ़े। दूसरे दिन का आंकड़ा 2.47 करोड़ रुपये रहा। जबकि दूसरे दिन न्यूटन ने 2.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
तीसरे दिन जहां न्यूटन के कलेक्शन 3.42 करोड़ रहे वहीं भूमि के कलेक्शन 2.76 करोड़ रहे। पहले वीकेंड पर भूमि ने 7.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो कि बहुत कम है। 
 
फिल्म बेहद घिसी-पिटी कहानी पर बनी है और फिल्म समीक्षकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई है। यही प्रतिक्रिया दर्शकों की रही। सिंगल स्क्रीन में भी यह फिल्म कमजोर रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार ने अपनी बेटी के साथ वाला वीडियो किया शेयर