Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भूमि पेडनेकर ने फैंस से किया ईको-फ्रेंडली गणपति की स्थापना का आग्रह, बोलीं- प्रकृति ही ईश्वर है...

हमें फॉलो करें भूमि पेडनेकर ने फैंस से किया ईको-फ्रेंडली गणपति की स्थापना का आग्रह, बोलीं- प्रकृति ही ईश्वर है...
, सोमवार, 17 अगस्त 2020 (13:37 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक पर्यावरण कार्यकर्ता भी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर पर्यावरण को बचाने के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भूमि ने कहा कि गणपति उत्सव मनाने के कई बेहतर तरीके हैं। अभिनेत्री ने सभी से पर्यावरण की बेहतरी के लिए ईको-फ्रेंडली मूर्तियों को चुनने का आग्रह किया है।

 
भूमि पेडनेकर ने कहा, यह मेरा पसंदीदा त्योहार है और हम अपने परिवार में सालों से गणपति का उत्सव मना रहे हैं। हालांकि जब से मैं जलवायु संरक्षण को लेकर एक सफर पर निकली हूं, मैंने महसूस किया है कि इस त्योहार को मनाने के और भी कई बेहतर और अधिक स्थाई तरीके हैं। प्रकृति ही ईश्वर है, ईश्वर ही प्रकृति है। हमें बेहतर विकल्प तलाशने होंगे।
 
इस संदेश को फैलाने के लिए भूमि ने महाराष्ट्र के मूर्तिकार और पर्यावरण कार्यकर्ता दत्ताद्री से हाथ मिलाया है। दत्ताद्री मूर्तियों के अंदर पेड़ के बीजों के साथ गणपति की मूर्तियां बनाने में माहिर हैं। त्योहार के खत्म होने पर मूर्ति को मिट्टी के गमले में विसर्जित किया जा सकता है।
 
भूमि पेडनेकर घर पर गणपति की मूर्तियां बनाने के कई 'डू ईट योरसेल्फ' तरीके भी अपलोड करेंगी, जो पर्यावरण के अनुकूल हैं। अभिनेत्री ने कहा, मैं वास्तव में आशा करती हूं कि अगली पीढ़ियों तक पर्यावरण संरक्षण के संदेश को फैलाने के लिए नागरिकों द्वारा ऐसे तरीकों को अपनाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि लोग इस तरह के पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को चुनने के लिए प्रेरित होंगे। यह हमारे देश की रक्षा के लिए क्रांतिकारी विचार भी है।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तुर्की की फर्स्ट लेडी से मिलने पर आमिर खान पर भड़के twitterati, जानिए आखिर क्या है वजह