Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिग बॉस के इन खिलाड़ियों ने चुपके से की सगाई, अब शादी की तैयारी

हमें फॉलो करें बिग बॉस के इन खिलाड़ियों ने चुपके से की सगाई, अब शादी की तैयारी
टीवी के सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस में जो जाता है सेलिब्रिटी बन कर ही आता है। फिलहाल तो बिग बॉस के 11वें सीज़न का फिनाले होने वाला है लेकिन यहां खबर है सीज़न 9 के फेमस चेहरों की। 
 
बिग बॉस सीज़न 9 के कंटेस्टेंट्स युविका चौधरी और प्रिंस नरुला की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और इनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत थी। दोनों हमेशा साथ रहे हैं और लोगों का दिल जीता है। अब खबर मिली है कि प्रिंस और युविका शादी करने वाले हैं। इससे बड़ी खबर यह है कि दोनों की सगाई पहले ही हो चुकी है। 
 
प्रिंस और युविका ने 14 फरवरी 2017 को ही सगाई कर ली थी, वो भी चुपके से। लव बर्ड्स के लिए वैलेंटाइन डे से अच्छा दिन और क्या हो सकता है इसलिए उन्होंने भी सगाई के लिए वही दिन चुना। सूत्रों के मुताबिक दोनों की इस साल अप्रैल में शादी हो सकती है। 
 
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इसका सच बता रही है। वीडियो में युविका अपने हाथों की अंगुठी छुपा रही हैं और प्रिंस सवाल के सामने आते ही अपना चेहरा छुपा रहे हैं। प्रिंस का शादी की बात पर कहना है कि शादी हो सकती है। वहीं युविका ने कहा जब डेट्स तय होंगी तब सभी को पता चल जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पद्मावत में लगाए 300 से ज्यादा कट्स!