Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान के फैंस को साजिद नाडियाडवाला के बर्थडे पर मिलेगा सरप्राइज, रिलीज हो सकता है सिकंदर का ट्रेलर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film Sikandar

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 17 फ़रवरी 2025 (16:17 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपकमिंग मूवी 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों सलमान खान के बर्थडे के मौके पर फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था। अब सिकंदर के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बर्थडे पर भी फैंसको सरप्राइज मिलने वाला है। 
 
साजिद नाडियाडवाला 18 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ा सरप्राइज़ आने वाला है। सोशल मीडिया पर इस खुलासे को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। 
 
webdunia
इससे पहले, सलमान खान के जन्मदिन पर ‘सिकंदर’ का टीज़र रिलीज़ हुआ था, जिसे देखकर फैंस क्रेज़ी हो गए थे। अब ‘सिकंदर’ को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है, क्योंकि फैंस कयास लगा रहे हैं कि साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर फिल्म का नया लुक, मोशन पोस्टर या फिर ट्रेलर रिलीज़ किया जा सकता है।
 
सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’ को 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदास कर रहे हैं और इसमें रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। साथ ही, फिल्म में शरमन जोशी, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। ‘सिकंदर’ इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तुम्बाड के बाद फिर धमाल मचाने जा रहे सोहम शाह, फिल्म क्रेजी का ट्रेलर हुआ रिलीज