Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमांशी खुराना अस्पताल में भर्ती, बीते दिनों आई थीं कोरोना की चपेट में

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिमांशी खुराना अस्पताल में भर्ती, बीते दिनों आई थीं कोरोना की चपेट में
, बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (14:03 IST)
बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना ने कुछ दिन पहले बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद हिमांशी ने उन तमाम लोगों से अपील की थी जो उनके संपर्क में आए थे वो अपनी कोरोना की जांच करा ले। हिमांशी को डॉक्टरों ने होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी थी।

 
अब खबर आ रही है ‍कि हिमांशी खुराना को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि हिमांशी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उन्हें 105 डिग्री बुखार था ऑक्सीजन लेवल भी कम था। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 
 
हिमांशी को एंबुलेस के जरिए चंडीगढ़ से लुधियाना शिफ्ट किया गया। अभी हिमांशी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। हिमांशी किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इसी के बाद से वे कोरोना की चपेट में आईं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यौन शोषण मामला : अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, वर्सोवा पुलिस ने भेजा समन