Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या 'बिग बॉस 14' में भोजपुरी तड़का लगाएंगी आम्रपाली दुबे?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bigg Boss 14
, शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (12:00 IST)
सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ, खेसारी लाल, संभावना सेठ, मोनालिसा जैसे कई भोजपुरी सितारें नजर आ चुके हैं। इस बार बिग बॉस 14 में भोजपुरी का कौन सा सितारा घर के अंदर जाने वाला है। इसकी चर्चा तेज हो गई है।

 
इस बार आम्रपाली दुबे के नाम की चर्चा बनी हुई है। गौरतलब है कि आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक सबसे पसंदीदा जोड़ी है। ये जोड़ी अक्सर अपने डांस से दर्शकों को अपना दीवाना बनाते रहते हैं।
 
आम्रपाली दुबे ने यूपी के भवन कॉलेज, मुंबई से स्नातक की उपाधि प्राप्त की हैं। अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई। उन्हें 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से प्रसिद्धि मिली। 
 
बिग बॉस 14 की बात करें तो कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए शो के मेकर्स सारी सावधानियां और गाइडलाइंस फॉलो कर रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि शो में एंट्री से पहले सभी कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रतिभागियों को शो में भाग लेने की इजाजत दी जाएगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिशा सालियान के दोस्त स्टीव पिंटो की एक्सीडेंट में मौत, अपनी पोस्ट में इशारों में लिए थे कई लोगों के नाम