Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bigg Boss 14 : निक्की तंबोली ने इतनी मोटी रकम लेकर छोड़ा शो!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bigg Boss 14 : निक्की तंबोली ने इतनी मोटी रकम लेकर छोड़ा शो!
, बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (13:35 IST)
'बिग बॉस 14' का फिनाले वीक शुरू हो चुका है। इस हफ्ते इस सीजन का विनर दर्शकों को मिल जाएगा। शो के आखिरी पड़ाव में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाले हैं। कंटेस्टेंट को हर साल पैसे लेकर शो को छोड़कर जाने का मौका दिया जाता है। कई कंटेस्टेंट इस मौके का फायदा उठा लेते हैं तो कई ग्रैंड फिनाले तक अपनी किस्मत आजमाने के लिए रुकते हैं।

 
इस सीजन में लगता है निक्की तंबोली ने ये फायदा उठा लिया है। खबरों की माने तो निक्की तंबोली ने बिग बॉस द्वारा ऑफर किए हुए पैसों को लेकर ये घर छोड़ दिया है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि निक्की तंबोली ने 6 लाख की रकम ले ली है औ शो को अलविदा कह दिया है।
 
प्रोमो के हिसाब से अली गोनी के लिए निक्की को 6 लाख रूपए का बैग लेकर घरवालों को अलविदा कहना था। घोषणा होती है कि निक्की 6 लाख लेकर शो को छोड़ सकती हैं। निक्की इस समय बिग बॉस की लाइव फीड में भी नजर नहीं आ रही हैं। निक्की के लाइव फीड में नजर ना आने की वजह से फैंस उनके घर छोड़कर चले जाने का अंदाजा लगा रहे हैं।
 
बिग बॉस में अक्सर ऐसा होता आया है कि कई कंटेस्टेंट पैसा लेकर शो को छोड़ जाते हैं। बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा 10 लाख रुपए का बैग लेकर चले गए थे। इस तरह बिग बॉस का आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्हाइट मोनोकनी में कश्मीरा शाह ने शेयर किया हॉट वीडियो, बोलीं- पति से ली इजाजत