Publish Date: Fri, 12 Nov 2021 (09:52 IST)
Updated Date: Fri, 12 Nov 2021 (14:41 IST)
'बिग बॉस 15' के घर में अक्सर सिंगर अफसाना खान का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। अफसाना कई कंटेस्टेंट्स के साथ भिड़ती हुई नजर आ चुकी हैं। बीते एपिसोड में अफसाना खान का बेहद ही उग्र रूप देखने को मिला, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
बिग बॉस में वीआईपी जोन में जाने के लिए टास्क हो रहा है। इस दौरान अफसाना खान भड़क जाती हैं। वह सबसे पहले राजीव अदातिया के साथ भिड़ जाती हैं और कहती हैं कि वह उन्हें बदनाम करके छोड़ेंगी। इसके बाद वह जय भानुशाली और शमिता शेट्टी से भिड़ जाती हैं।
अफसाना खान का बिहेवियर देखने के बाद उमर रियाज की टीम ने उन्हें गेम से बाहर किया। जिसके बाद अफसाना अपना आपा खो देती हैं। वह कहती हैं इस घर में कोई भरोसे के लायक नहीं है और वह इस घर में नहीं रहना चाहती हैं। अफसाना खान का रवैया देखकर विशाल कोटियान और प्रतीक सहजपाल काफी घबरा जाते हैं।
अफसाना शमिता और राजीव से लड़ाई के बाद गुस्से में चाकू उठा लेती हैं और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती हैं। उनका ये रवैया उन पर भारी पड जाता है और बिग बॉस अफसाना खान को घर से निकाल देते हैं।