Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bigg Boss 15 : अफसाना खान के अंदर का राक्षस जागा, मांगा शमिता शेट्टी से किस

हमें फॉलो करें Bigg Boss 15 : अफसाना खान के अंदर का राक्षस जागा, मांगा शमिता शेट्टी से किस
, गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (17:30 IST)
'बिग बॉस 15' के घर में पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। हर कंटेस्टेंट्स एंटरटेन करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। वहीं अब अफसाना खान ने शमिता शेट्टी से किस की डिमांड करके सबको चौंका दिया है।
 
दरअसल, तेजस्वी की डिमांड पर बिग बॉस लड़कियों की मेकअप किट वापस लौटा देते हैं। जिससे सभी लड़कियां खुश हो जाती हैं। इसी बीच अफसाना के अंदर का भूत जाग जाता है और वो शमिता को पकड़ लेती हैं। अफसान शमिता से कहती हैं कि उनके अंदर का राक्षस जाग उठा है उसे किस चाहिए।
 
अफसाना शमिता के उपर चढ़ जाती हैं और उन्हें जबरदस्ती किस करने लगती हैं। वहीं जय और प्रतीक के बीच झगड़ा और बढ़ गया है। गु्स्से में प्रतीक ने बिग बॉस के घर में तोड़फोड़ भी कर दी है। जिसके बाद सभी जंगलवासियों को नॉमिनेट करने के लिए उकसाया जाता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितिक रोशन ने किया आर्यन खान का सपोर्ट तो कंगना रनौट ने लगाई क्लास