Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ईशान सहगल और मायशा अय्यर का हुआ ब्रेकअप, 'बिग बॉस 15' में शुरू हुई थी लव स्टोरी

हमें फॉलो करें ईशान सहगल और मायशा अय्यर का हुआ ब्रेकअप, 'बिग बॉस 15' में शुरू हुई थी लव स्टोरी
, शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (14:24 IST)
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन में कई लव स्टोरिज बनती है। इनमें से कई लव स्टोरी का अंत शो खत्म होते ही हो जाता है। 'बिग बॉस 15' में ईशान सहगल और मायशा अय्यर के बीच प्यार परवान चढ़ा था। दोनों बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 

 
लेकिन अब ईशान और मायशा का ब्रेकअप हो गया है। इस बात की जानकारी खुद ईशान सहगल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें कम्पैटिबिलिटी इश्यूज को ब्रेकअप का कारण बताया है। 

webdunia
ईशान ने लिखा, 'हम दोनों ही जीवन से अलग-अलग चीजें चाहते थे। शो की परिस्थितियां बहुत अलग थीं। मैंने इस रिश्ते में बहुत ज्यादा निवेश किया था। जब हम बाहर आए और वास्तविक दुनिया में प्रवेश किया, तो यह बहुत अलग था, जैसा कि हम घर के अंदर सामना कर रहे थे। मुझे लगता है कि अच्छा हुआ जो हम अलग हो गए। चीजें काम नहीं कर रही थीं। मुझे लगता है कि हम एक साथ होने के लिए नहीं थे। ईमानदारी से कहूं, तो यहां कुछ ऐसा नहीं था जो आगे तक काम करता।'
 
वहीं 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में मायशा अय्यर ने भी अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, 'हां ये खबर पूरी तरह से सच है। हम दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। ऐसे में हम दोनों ने ब्रेकअप करने का फैसला किया। इसके अलावा मैं आपको और कोई डिटेल नहीं दे सकती।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा के रोचक किस्से