Publish Date: Sat, 29 Jan 2022 (11:04 IST)
Updated Date: Sat, 29 Jan 2022 (11:08 IST)
बिग बॉस 15 का फिनाले अब बस चंद घंटों दूर है। शो को उसके टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं 6 दावेदारों में ट्रॉफी जीतने के लिए कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। सीजन 15 का विनर कौन होगा यह जानने के लिए फैंस बेकरार है।
बिग बॉस 15 की रेस में शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, रश्मि देसाई और प्रतीक सहजपाल शामिल है। बिग बॉस 15 का फिनाले 2 दिन तक चलने वाला है। फिनाले इस हफ्ते 29 और 30 जनवरी यानी शनिवार और रविवार को टेलीकास्ट किया जाएगा।
फिनाले एपिसोड़ दर्शक कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। इसके अलावा फिनाले एपिसोड को वूट एप पर शाम 7:30 बजे लाइव देख सकते हैं। बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले मे दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे।
बिग बॉस 15 के फिनाले एपिसोड में शहनाज गिल को भी देखा जाएगा जो सिद्धार्थ शुक्ला को खास अंदाज में ट्रिब्यूट देंगी। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 15 के सभी कंटेस्टेंट्स भी फिनाले में शामिल होगे जो फाइनलिस्ट का हौसला बढ़ाएंगे।
बिग बॉस 15 के प्राइज मनी का अभी खुलासा नहीं हुआ है। खबरों के अनुसार, कंटेस्टेंट आरजे करण और आरजे पलक के सवालों का जवाब देने के बाद अपने प्राइज मनी में 6 लाख रुपए एड कर सकते हैं।
webdunia
Publish Date: Sat, 29 Jan 2022 (11:04 IST)
Updated Date: Sat, 29 Jan 2022 (11:08 IST)