Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bigg Boss 15 : सलमान खान के शो में पहुंचीं भाग्यश्री, रिक्रिएट किया 'मैंने प्यार किया' मोमेंट

हमें फॉलो करें Bigg Boss 15 : सलमान खान के शो में पहुंचीं भाग्यश्री, रिक्रिएट किया 'मैंने प्यार किया' मोमेंट
, रविवार, 7 नवंबर 2021 (11:15 IST)
'बिग बॉस 15' में हर हफ्ते 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आते हैं। वहीं इस एपिसोड में कई सेलेब्स भी शिरकत करते हैं। इस बार वीकेंड का वार में एक्ट्रेस भाग्यश्री पहुंचीं।

 
सलमान खान और भाग्यश्री ने‍ फिल्म 'मैंने प्यार किया' में साथ काम किया था। कई सालों बाद दोनों किसी मंच पर साथ नजर आए। दोनों ने इस मौके पर अपनी फिल्म के गाने 'आया मौसम प्यार का' पर डांस भी किया है।
 
इन दोनों ने अपने उन पलों को रिक्रिएट किया और साथ ही साइकिल पर सलमान खान और भाग्यश्री एक-दूसरे का हाथ थामें हुए नजर आए। इसी के साथ सलमान खान ने अपनी फिल्म के कुछ डांस स्टेप्स भी किए।
 
सलमान खान ने भाग्यश्री के बारे में बताते हुए कहा, ये मेरी पहली लीड फिल्म की हीरोइन है जो बहुत ही बड़ी सुपरहिट हुई थी। ये फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई कि इनकी बदौलत मुझे आठ महीने तक काम नहीं मिला था। सलमान खान ने कहा ये फिल्म 29 दिसंबर 1989 में रिलीज हुई थी और इन्हें देखिए ये जरा भी नहीं बदलीं हैं।
 
भाग्यश्री ने कहा, मैंने प्यार किया 1989 में रिलीज हुई थी। यह 12 भाषाओं में डब हुई थी। यह तमिल में भी काफी पसंद की गई थीl इसके अलावा तेलुगु और स्पेनिश में भी चली थी। मैं कुछ वर्ष पहले स्पेन में गई थी और लोगों ने मुझे वहां पहचान लिया।
 
भाग्यश्री बिग बॉस के सेट पर अपने बेटे अभिमन्यू दसानी की फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान भाग्यश्री ने अपने बेटे की फिल्म के गाने पर डांस भी किया। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब कमल हासन ने काट दिया था नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रोल