khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिग बॉस 16 : अब्दू रोजिक ने बताया क्यों लिया शो से वॉलंटरी एग्जिट?

Advertiesment
bigg boss 16
'बिग बॉस 16' के सभी के चहेते कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक घर से बाहर हो गए हैं। अब्दू के शो छोड़कर जाने पर सभी घरवालों की आंखे नम हो गई। अब्दू ने वॉलंटरी एग्जिट करने का फैसला लिया जिसके बाद वह घर से बेहर हो गए। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि अब्दू यूं बिग बॉस का घर छोड़कर जाएंगे।

 
शो से बाहर आने के बाद अब्दू रोजिक ने बताया कि आखिर क्यों उन्हें शो से वॉलंटरी एग्जिट लेना पड़ा। अब्दू रोजिक ने बॉम्बे टाइम संग बातचीत में कहा, मुझे इसलिए शो छोड़ना पड़ा, क्योंकि मेरे पास बहुत सारा काम है, जिसके लिए मैंने कमिटमेंट किया है। अभी बहुत सारी चीजें लाइन में हैं और मैं आगे बढ़ रहा हूं।
 
अब्दू ने बताया कि बताया कि वह कुछ समय के लिए इंडिया में हैं। वह जल्द ही दुबई वापस लौट जाएंगे। वह इंडिया में एक सॉन्ग की शूटिंग करेंगे। इसके बाद काम के सिलसिले में दुबई जाएंगे और फिर उन्हें वर्क ट्रिप के लिए यूएस भी जाना है। उन्होंने कहा कि इंडिया से उन्हें बहुत प्यार मिला है, इसलिए वह जल्द ही लौटेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बॉस 16 : इस हफ्ते फैंस को लगा तीसरा झटका, श्रीजिता और अब्दू के बाद साजिद खान भी हुए बाहर