Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कभी घर की टपकती छत सुधरवाने के लिए अब्दू रोजिक के पास नहीं थे पैसे, आज इतनी है नेटवर्थ

Advertiesment
हमें फॉलो करें abdu rozik

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (14:30 IST)
सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में अब्दू रोजिक सभी के फेवरेट बने हुए हैं। शो के कंटेस्टेंट हों या दर्शक, हर किसी को अब्दू की क्यूटनेस और गेम पसंद आ रहा है। अब्दू दुनिया के सबसे छोटे सिंगर कहे जाते हैं। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। 

 
अब्दू रोजिक भले ही आज एक स्टार बन गए हों, लेकिन उनका बचपन काफी मुश्किलों में गुजरा है। वह बहुत छोटे घर में रहते थे जिसकी छत से पानी टपकता था। उनके पास घर की छत की मरम्मत कराने के भी पैसे नहीं हुआ करते थे। अब्दू आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।
 
webdunia
अब्दू आज बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। अब्दू रोजिक के पास कई महंगी गाड़ियों का कलेक्शन और एक आलीशान बंगला है।  अब्दू की हाइट भले ही छोटे हैं, लेकिन उनकी नेट वर्थ कई स्टार्स से ज्यादा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दू की नेटवर्थ 2 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास अबु धाबी के लिए 10 साल का गोल्डन वीजा भी मौजूद है। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार अब्दू रोजिक के पास दो मर्सिडीज बेंज न्यू सी-क्लास 1197-2022, फेरारी जैसी कारों का एक शानदार कलेक्शन है, जिसमें एक यूनीक नंबर प्लेट के साथ एक रोल्स रॉयस भी शामिल है। रोल्स रॉयस की नंबर प्लेट पर अब्दू रोजिक का नाम लिखा हुआ है।
 
बिग बॉस 16 में अब्दू रोजिक ने बताया था कि वह सोने के जूते पहनते हैं। इन जूतों की कीमत 5 हजार डॉलर है। अब्दू रोजिक ने अपने करियर की शुरूआत बेहद छोटी उम्र से शुरू कर दी थी। उन्होंने 6 साल की उम्र से अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या 'ब्रह्मास्त्र 2' में यश निभाएंगे देव का किरदार? करण जौहर ने कही यह बात