Publish Date: Sat, 15 Oct 2022 (16:04 IST)
Updated Date: Sat, 15 Oct 2022 (16:07 IST)
'बिग बॉस 16' से पहला एविक्शन हो गया है। शो के पहले वीकेंड का वार पर सलमान खान कंटेस्टेंट से मिलने घर में पहुंचे थे और उन्होंने ऐलान किया था कि कोई भी घर से बेघर नहीं होने वाला है। अब दो हफ्ते बाद शो से एक कंटेस्टेंट की विदाई हो गई है।
5 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया था। घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता, गोरी नागौरी, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और श्रीजिता डे को नॉमिनेटेड किया गया था। श्रीजिता डे शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। श्रीजिता को दमदार कंटेस्टेंट माना जा रहा था।
पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि गोरी नागोरी को कम वोट मिलेंगे और वह शो से बाहर हो सकती हैं। शो में श्रीजिता डे और गोरी नागोरी के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला था। दोनों की किचन में खाने को लेकर बहस हुई थी। इससे पहले श्रीजिता की लड़ाई मान्या सिंह से भी हुई थी।
Edited By : Ankit Piplodiya