Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bigg Boss 17 : सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, बोलीं- सभी लोगों का ख्याल रखते थे...

हमें फॉलो करें Bigg Boss 17 : सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, बोलीं- सभी लोगों का ख्याल रखते थे...

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (11:09 IST)
Bigg Boss 17 : रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो में अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ हिस्सा लिया है। अंकिता शो की 'मास्टरमाइंड' बताई जा रही है। शो में अंकिता का ऐश्वर्या शर्मा संग जबरदस्त झगड़ा चल रहा है। 
 
वहीं अब अंकिता ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। इस दौरान, वह काफी भावुक नजर आईं। अभिषेक कुमार के साथ बातचीत के दौरान अंकिता ने कहा, जब आप बिना शर्ट के घूमते हैं, तो आप मुझे सुशांत की याद दिलाते हैं। उनकी फिजिक बिल्कुल तुम्हारे जैसी थी।
 
अंकिता ने कहा, सुशांत नेक्स्ट लेवल तक मेहनती थे। वह बहुत बिजी रहते थे और एक पूर्णतावादी थे। मैं बहुत सरल रहती हूं, लेकिन वह चीजों की गहराई में उतर जाते थे। वह लोगों की बातों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते थे। लोग ट्विटर पर उनके बारे में जो भी बात करते थे, वह उससे भी प्रभावित होते थे।
 
अंकिता ने कहा कि वह अपने आस-पास मौजूद सभी लोगों का ख्याल रखते थे। सुशांत के पास उनके लिए खड़ा होने वाला कोई नहीं था। मैं हमेशा सुशांत पर बहुत गर्व महसूस करती हूं। मुझे उनके बारे में बात करना पसंद है। वह एक फैमिली थे।
 
इससे पहले अंकिता लोखंडे ने शो में खुलासा किया था कि सुशांत ने उन्हें बिना कोई स्पष्टीकरण दिए उनसे ब्रेकअप कर लिया था और उन्हें अभी भी पता नहीं है कि वे अलग क्यों हुए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मैट्रिक्स फाइट नाइट' के लिए कृष्णा श्रॉफ के बेहतरीन और शानदार लुक्स