Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 18 April 2025
webdunia

Bigg Boss 18 : विवियन डीसेना से करण वीर तक, इन 7 कंटेस्टेंट पर गिरी नॉमिनेशन की गाज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bigg Boss 18 Update

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 25 नवंबर 2024 (12:06 IST)
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के घर में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। वहीं शो में इस बार अलग अंदाज में नॉमिनेशन हुआ। इस हफ्ते 7 कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। दो-दो के पेयर में कंटेस्टेंट्स को एक्टिविटी एरिया में जाना था और किसी एक को दूसरे के लिए अपनी दोस्ती साबित करते हुए नॉमिनेट हो जाना था। 
 
बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में इकट्ठा करते हैं। वह बोलते हैं कि अब वक्त है नॉमिनेशन्स का। जिसमें दो दोस्त रूम में जाएंगे और वहां सहमति से एक को नॉमिनेट करेंगे और एक को सुरक्षित। और अगर कोई किसी नतीजे पर नहीं पहुंचता है तो दोनों ही नॉमिनेशन में आ जाएंगे। 
 
सबसे पहले चुम दरांग और श्रुतिका जाते हैं। श्रुतिका नॉमिनेट हो जाती हैं। इसके बाद ईशा और अविनाश जाते हैं। अविनाश कहते हैं कि उन्हें ईशा को बचाना है और ईशा कहती हैं कि उन्हें भी बचना है लेकिन उनके सामने वह है इसलिए वह ऐसा नहीं कर सकतीं। इसके बाद अविनाश नॉमिनेट होते हैं। 
 
वहीं शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना में से विवियन नॉमिनेट होते हैं। करणवीर मेहरा भी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। इसके अलावा सारा आफरीन खान, तजिंदर बग्गा और कशिश कपूर भी घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। 
 
यह भी खबर आ रही है कि इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट घर से बेघर होने वाले हैं। इनमें से एक कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाला होगा और एक घर का सदस्य होगा। हाल ही में एलिस कौशिक बाहर हुई हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 : द रूल का गाना किसिक हुआ रिलीज, श्रीलीला ने मचाई धूम