Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 8 April 2025
webdunia

Bigg Boss 18 : रोहित शेट्टी के सामने रजत दलाल ने दी इस कंटेस्टेंट को धमकी, कहा- कान पर रैप्टे लग जाएंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bigg Boss 18 Update

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 9 नवंबर 2024 (15:02 IST)
'बिग बॉस 18' के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शुक्रावार का वीकेंड का वार को सलमान खान की जगह एकता कपूर होस्ट करते नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट को जमकर फटकार लगाई। 
 
वहीं अब शनिवार को रोहित शेट्टी 'बिग बॉस 18' को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। इस दौरान रोहित शेट्टी कई कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक देंगे। हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें रोहित शेट्टी फुलऑन एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रोमो में रोहित शेट्टी सबसे पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी से सवाल करते हैं कि शो में आने के बाद किसी हाउसमेंट के लिए उनकी ओपिनियन बदली है? इस पर दिग्विजय कहते हैं, विवियन में नेगेटिव सुपरियोटी कॉम्प्लेक्स है। बात ऐसी है कि सब यहां बराबर हैं। सब कंटेस्टेंट हैं, और अकड़ मैं अपने बाप के अलावा किसी की सहन नहीं करता।
 
दिग्विजय की बात सुनकर विवियन कहते हैं, बस यही स्टैंडर्ड है तुम्हारी बातों का। इसी लो स्टैंडर्ड की बातें करता है। इसके बाद रजत दलाल दिग्विजय के बचाव में कूद पड़ते है।वह रोहित शेट्टी केसामने ही विवियन को धमकी देते हुए कहते हैं, 'बेकार में यहां कान पर रैप्टे लग जाएंगे स्टैंडर्ड की बात कर रहे हैं।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक्टर्स संग बुरा बर्ताव क्यों करती थीं सरोज खान? टेरेंस लुईस ने खोला राज