Publish Date: Wed, 08 Jan 2025 (13:26 IST)
Updated Date: Wed, 08 Jan 2025 (13:28 IST)
सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। घर में अब केवल 9 कंटेस्टेंट बचे हैं। वहीं बिग बॉस डबल एविक्शन की प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है मिड वीक में बिग बॉस एक कंटेस्टेंट को बेघर करहंगे। वहीं दूसरे कंटेस्टेंट को वीकेंड का वार के दौरान बाहर किया जाएगा।
इस हफ्ते इविक्शन के लिए 3 लोग नॉमिनेट किए गए हैं। बीते दिन रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन ने एविक्शन का टास्क खेला जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से ये तीनों कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए हैं। इन तीनों में से एक कंटस्टेंट मिड वीक में एविक्ट हो जाएगा।
इसी बीच श्रुतिका अर्जुन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। जब से श्रुतिका अर्जुन के पति बिग बॉस 18 के सेट पर आए तब से ही उनका गेम काफी बदल गया है। वहीं ट्रेंड में लोगों ने श्रुतिका को मासूमियत या माइंडगेम जैसे सावालों के घेरे में उलझा दिया है।
ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड में श्रुतिका अर्जुन को अब तक सबसे कम वोट्स मिले हैं। रजत दलाल की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर उन्हें काफी सपोर्ट कर रही है। वहीं रजत के बाद लोगों ने चाहत पांडे को सबसे ज्यादा वोट दिए हैं। ऐसे में चाहत दूसरे नंबर पर हैं। इसका मतलब ये है कि अगर ऐसा ही रहा तो श्रुतिका का सफर बिग बॉस में खत्म हो जाएगा।
'बिग बॉस 18' के घर में श्रुतिका अर्जुन अपनी लाउड आवाज और प्वाइंट को घुमा फिराकर रखने के साथ उनके बचकाने अंदाज में बात करने के तरीके को लेकर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। घर के अंदर जहां कई लोगों ने उनकी इस आदत से इरिटेशन होती है तो वहीं घर के बाहर कई लोगों को उनका ये अंदाज काफी क्यूट लगता है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें