Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शुरू होने जा रहा बिग बॉस 18, जानिए कब और कहां देख सकेंगे शो

Advertiesment
Bigg Boss 18
सलमान खान के चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 18वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। 'बिग बॉस 18' आज रात यानि 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार शो में कई लोकप्रिय और विवादास्पद नामों के हिस्सा लेने की चर्चा है।
 
'बिग बॉस 18' को टीवी के साथ ही ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर भी देख सकते हैं। शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात नौ बजे होगा। शो को कलर्स टीवी और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। शो का प्रीमिर कलर्स चैनल पर रात नौ बजे पर होगा। वहीं जियो सिनेमा पर इसे देखने के‍ लिए 29 रुपए मासिक शुल्क देना होगा। 
 
बिग बॉस के घर की थीम 'टाइम का तांडव' है। बिग बॉस के घर में इस बार गुफा, किला, जंगल और एक हम्माम भी देखने मिलेगा।  जेल भी बिग बॉस 18 के घर का एक दिलचस्प हिस्सा है। बिग बॉस के घर में इस बार 107 कैमरों के साथ एक गुफा होटल भी है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्कर में एंट्री के बाद जापान में रिलीज हुई किरण राव की फिल्म लापता लेडीज