Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिग बॉस फेम नेहा पेंडसे बंधने जा रही हैं शादी के बंधन में, रिसेप्शन में पहनेंगी यह ड्रेस

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिग बॉस फेम नेहा पेंडसे बंधने जा रही हैं शादी के बंधन में, रिसेप्शन में पहनेंगी यह ड्रेस
, शनिवार, 4 जनवरी 2020 (15:01 IST)
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और टीवी की चर्चित अभिनेत्री नेहा पेंडसे अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। नेहा पेंडसे इस समय अपनी प्री वेडिंग सेरेमनी में व्यस्त चल रही हैं।

 
शादी को लेकर नेहा पेंडसे कापी एक्साइडेट हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में नेहा ने अपनी शादी से जुड़ी चीजों के बारे में बताया है। नेहा ने कहा कि मैं और शार्दुल कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट पहनेंगे। संगीत के लिए हमारे पास कलरफुल थीम है। इसके लिए मैंने बहुत ही कलरफुल लहंगा चोली सेलेक्ट किया। 
नेहा ने कहा कि इंगेजमेंट में मैं ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आऊंगी। ग्रीन शार्दुल का फेवरेट कलर है तो ये स्पेशली उन्होंने पसंद किया है। शादी में सॉफ्ट कलर की ट्रेडिशनल नऊवारी साड़ी पहनेंगी। 
 
webdunia
नेहा ने रिसेप्शन के लिए स्वप्निल शिंदे का आउटफिट चुना है। जिस पर इलेक्ट्रिक ब्लू कलर का हेवी एम्ब्रॉयडरी गाउन होगा। उस गाउन में लंबा ट्रेल भी होगा। 
 
बता दें किनेहा के होने वाले पति शार्दुल सिंह ग्लैमर इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं। शार्दुल महाराष्ट्र के एक पॉलिटिकल परिवार से तालुक रखते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घोस्ट स्टोरीज़ (नेटफ्लिक्स) : मूवी रिव्यू