Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिग बॉस मराठी फेम एक्ट्रेस हिना पांचाल गिरफ्तार, रेव पार्टी में हुई थीं शामिल

हमें फॉलो करें बिग बॉस मराठी फेम एक्ट्रेस हिना पांचाल गिरफ्तार, रेव पार्टी में हुई थीं शामिल
, सोमवार, 28 जून 2021 (10:54 IST)
महाराष्ट्र पुलिस ने हाल ही में नासिक के इगतपुरी में एक रेव पार्टी में छापा मारा है। इस पार्टी में ड्रग्स ले रहे करीब 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बिग बॉस मराठी फेम एक्ट्रेस हिना पांचाल भी शामिल हैं। साथ ही एक विदेशी महिला, मराठी और साउथ की एक्ट्रेस के साथ दो महिला कोरियोग्राफर्स को भी गिरफ्तार किया गया है।

 
खबरों के मुताबिक गिरफ्तारी के वक्त यह सभी नशे में धुत थे। पार्टी से पुलिस ने कैमरे, कोकिन, हुक्का, और नकदी जब्त की है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पार्टी में भारी मात्रा में ये ड्रग्स कहां से आया। नासिक पुलिस की एक टीम मुंबई इसकी जांच के लिए पहुंच गई है। पुलिस का मानना है कि ये रेव पार्टी एक बड़े ड्रग रैकेट को सामने लाएगी।
 
बताया जा रहा है कि यह सभी लोग शुक्रवार की सुबह एक दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए इगतपुरी के स्काई ताज विला में चेकइन किए थे। जहां रात 12 बजे केक काटा गया। अगले दिन शनिवार को रात को रेव पार्टी शुरु हुई थी। इसी पार्टी में, मराठी एक्ट्रेस हिना पांचाल भी अपने दोस्तों के साथ शामिल थीं।
 
बता दें कि हिना पांचाल एक एक्ट्रेस हैं जिन्हें हिन्दी और मराठी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। 2019 में उन्होंने बिग बॉस मराठी में भाग लिया था। हिना के दो आइटम सॉन्गस 'बलम बंबई' और 'बेवड़ा बेवड़ा जालो मी टाइट' काफी हिट हुए थे। वह बीते साल पारस छाबड़ा के स्वयंवर वाले रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' की भी कंटेस्टेंट बनकर आई थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खूब तरक्की करो बेटा : ये है कमाल का जोक