Publish Date: Wed, 24 Jul 2024 (14:24 IST)
Updated Date: Wed, 24 Jul 2024 (14:34 IST)
Bigg Boss OTT 3 : रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। इसे के साथ यह शो कंटेस्टेंट अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका मलिक के वायरल हुए रोमांस वीडियो की वजह से भी चर्चा में बना हुआ है। वीडियो में दोनों बिग बॉस के घर के अंदर रोमांस करते दिख रहे थे।
कई लोग 'बिग बॉस' के घर में ऐसी हरकत होने पर नाराजगी जता रहे थे। वहीं शिवसेना की नेता मनीषा कायंदे ने भी बिग बॉस के मेकर्स पर अश्लील कंटेंट दिखाने का आरोप लगाते हुए लीगल एक्शन लेने की मांग की थी। वहीं अब इस विवाद पर जियो सिनेमा ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके सफाई दी है।
स्टेटमेंट में कहा गया, जियो सिनेमा एप स्ट्रीम होने वाले हर तरह के कंटेंट पर क्वालिटी के मद्देनजर बारीकी से नजर रखता है, इसके लिए स्ट्रिक्ट प्रोग्रामिंग स्टेंडर्ड और गाइडलाइन हैं। बिग बॉस ओटीटी, जो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है, उसमें इस तरह का कोई कंटेंट नहीं है।
उन्होंने कहा, जो अश्लील कंटेंट वाली वीडियो क्लिप सर्कुलेट की जा रही है, उसमें कांट-छांट की गई है, जो फेक है। हम जियो सिनेमा की अखंडता और दर्शकों के भरोसे की रक्षा करते हैं। इस तरह की फर्जी वीडियो का आना बेहद चिंता का विषय है।
बता दें कि इससे पहले अरमान मलिक और कृतिका के इंटीमेट वीडियो पर पायल मलिक ने कहा था कि यह फर्जी है। पायल ने दावा किया यह एडिटेड हैं। उन्होंने सभी से इसे सोशल मीडिया पर शेयर न करने का आग्रह भी किया। मैं बिग बॉस के घर में रही हूं और मैं कह सकती हूं कि वायरल क्लिप में दिखाए गए लैम्प घर में नहीं हैं। कंबल भी अलग है। जो लोग घर के अंदर रहे हैं, वो जल्दी ही समझ जाएंगे कि यह क्लिप फर्जी है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें