Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'बिग बॉस ओटीटी' के घर में धमाका करेंगे ये 13 सेलेब्स, देखिए कंटेस्टेंट की लिस्ट

Advertiesment
Bigg Boss OTT
पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन का आगाज हो चुका है। 8 अगस्त को 'बिग बॉस ओटीटी' का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। करण जौहर बिग बॉस ओटीटी को होस्त कर रहे हैं। इसी के साथ इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन से सेलेब्स धमाका करेंगे इससे भी पर्दा उठ गया गया है।
रिद्धिमा पंडित-
रिद्धिमा पंडित टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 'बहू हमारी रजनीकांत' से टीवी डेब्यू किया था। रिद्धिमा रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुकी हैं।
दिव्या अग्रवाल-
दिव्या अग्रवाल पहले भी कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। वह एमटीवी स्प्लिट्सविला और ऐस ऑफ स्पेस और रोडक्षज का हिस्सा रही हैं। 
अक्षरा सिंह-
अक्षरा सिंह भोजपुरी का फेमस नाम हैं। उन्होंने 2010 के एक्शन ड्रामा 'सत्यमेव जयते' में रवि किशन के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।
मुस्कान जटाना-
मुस्कान जटाना सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह ऑस्ट्रेलियन-पंजाबी इंफ्लुएंसर हैं। मुस्कान जटाना को सोशल मीडिया पर मूस जटाना के नाम से जाना जाता है। 
नेहा भसीन-
नेहा भसीन बॉलीवुड की फेमस सिंगर हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी हैं। नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं, और अपने बोल्ड अंदाज से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं।
उर्फी जावेद-
उर्फी जावेद टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में 'बड़े भैया की दुल्हनिया' से टीवी डेब्यू किया था। वह कई फेमस टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
शमिता शेट्टी-
बिग बॉस की कंटेस्टेंट लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम शमिता शेट्टी का है। इन दिनों शमिता का परिवार मुश्किल वक्त से गुजर रहा है ऐसे में उनका बिग बॉस में आना सबको हैरान कर रहा है। शमिता कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
प्रतीक सेहजपाल-
प्रतीक सेहजपाल मॉडल और एक्टर है। प्रतीक ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद वह एकता कपूर की वेब सीरीज बेबाक में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा प्रतीक ने 'लव स्कूल 3' और 'ऐस ऑफ स्पेस' जैसे रिएलिटी शो का हिस्सा लिया था। 
करण नाथ- 
करण नाथ बॉलीवुड एक्टर हैं। उन्होंने अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वह पागलपन, सस्श और ये दिल आशिकाना जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
निशांत भट्ट-
निशांत भट्ट डांस कोरियोग्राफ हैं। वह कई डांस रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। निशांत सुपर डांसर 3 की विनर रुपसा के गुरु थे। 
 
मिलिंद गाबा-
मिलिंद गाबा एक लोकप्रिय पंजाबी सिंगर हैं। मिलिंद गाबा की जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। उन्‍होंने नजर लग जाएगी, शी डॉन्‍ट नो और यार मोड़ दे जैसे सुपरहिट गाने गए हैं।
जीशान खान- 
जीशान खान टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं। जीशान तब सुर्खियों में आए थे जब वह एयरपोर्ट पर बाथरोब पहनकर टहलते नजर आए थे। वह 'कुमकुम भाग्य' जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।
 
राकेश बापट- 
राकेश बापट कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह तुम बिन, दिल विल प्यार व्यार, कौन है जो सपनों में आया और हीरोइन जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। इसके अलावा राकेश ने सात फेरे, कुबूल है, मर्यादा लेकिन कब तक, बहू हमारी रजनीकांत जैसे कई टीवी शोज में काम किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आखिर क्यों मुश्किल वक्त में परिवार का साथ छोड़कर 'बिग बॉस ओटीटी' में पहुंचीं शमिता शेट्टी?