Publish Date: Thu, 30 Jul 2020 (15:11 IST)
Updated Date: Thu, 30 Jul 2020 (15:12 IST)
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मामले में उनके पिता ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीवनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। सुशांत के पिता ने रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
वहीं सुशांत की मौत के मामले में पॉलिटिकल पार्टीज के बीच भी बहसबाजी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि सुशांत के परिजनों को मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है और इसलिए उन्होंने पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर केस कर दिया है।
इस पर कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार जांच करवाकर दोषी को सजा देगी, बिहार सरकार सुशांत की याद में अस्पताल बनवाए। उनके इस स्टेटमेंट पर बिहार से बीजेपी के प्रवक्ता डॉक्टर निखिल आनंद ने पलटवार किया है।
बिहार बीजेपी के प्रवक्ता डॉक्टर निखिल आनंद ने कहा, 'महाराष्ट्र के बतौर प्रवक्ता कह रहे है कि वहां के CM और HM से बात हो गई है, जांच सही दिशा में है, न्याय मिलेगा। अब बिहार सरकार सुशांत के नाम पर एक अस्पताल खोले और स्मारक खोलना चाहिए। चुप गोहिल! #बिहार की एक फीसदी जनता को भी मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है।'
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी लगातार सक्रिय हैं। वह उनकी मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं।
webdunia
Publish Date: Thu, 30 Jul 2020 (15:11 IST)
Updated Date: Thu, 30 Jul 2020 (15:12 IST)