Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बिपाशा बसु ने शेयर की बोल्ड तस्वीर

हमें फॉलो करें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बिपाशा बसु ने शेयर की बोल्ड तस्वीर

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (17:27 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। शादी के छह साल बाद बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर मातापिता बनने जा रहे हैं। बिपाशा अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 

 
अब बिपाशा बसु ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बोल्ड फोटोशूट कराया है। तस्वीर में बिपाशा गोल्डन कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस बोल्ड तस्वीर में एक्ट्रेस गर्व के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। 
बिपाशा बसु की ड्रेस पुरी तरह से खुली है, जिससे उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, 'हर समय खुद से प्यार करो। उस शरीर से प्यार करो, जिसमें तुम रहती हो।' 
 
बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज में हैं। बिपाशा ने इसी साल अगस्त महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। बीते दिनों बिपाशा बसु की गोद भराई का कार्यक्रम भी रखा गया था। 
 
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात साल 2015 में फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने अप्रैल 2016 में शादी रचाई थी। करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चर्चा में प्रियंका चोपड़ा का विदेशी बॉडीगार्ड, इस हॉलीवुड एक्टर से हो रही तुलना