Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इतने साल तक बिपाशा नहीं बनेंगी मां

Advertiesment
हमें फॉलो करें bipasha basu
करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान के जन्म के साथ बॉलीवुड में नन्हें मेहमानों का इंतजार होने लगा है। शाहिद कपूर और पत्नी मीरा राजपूत की बेटी मिशा भी इसी साल जन्मी। ऐसे में 2016 में करन सिंह ग्रोवर के साथ विवाह बंधन में बंधने के बाद, बिपाशा बसु के सामने भी मां बनने को लेकर सवाल अक्सर पूछे जाते हैं परंतु बिपाशा का जवाब उनके फैन को थोड़ा नागवार गुजरे। इतना लंबा इंतजार शायद बिपाशा के प्रशंसकों को अच्छा न लगे। 


 
 
बिपाशा ने एक दैनिक के साथ बातचीत में साफ कर दिया कि वे अगले दो साल तक बच्चे के बारे में नहीं सोचेंगी। बिपाशा के ही शब्दों में, "बेबो ने शादी के पांच साल बाद तक इंतजार करने के बाद बच्चे को जन्म दिया। मैं दो साल तक इंतजार करूंगी। मुझे और करन को बच्चे बहुत पसंद हैं, परंतु फिल्हाल हम आजादी से घूमना चाहते हैं और एक दूसरे के साथ समय बिताना चाहते हैं।" 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान ने कहा उन्हें है आमिर खान से नफरत