Publish Date: Sat, 26 Nov 2022 (12:46 IST)
Updated Date: Sat, 26 Nov 2022 (12:49 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु 12 नवंबर को एक बेटी की मां बनी हैं। बिपाशा ने मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया था। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है।
वहीं अब बिपाशा बसु ने अपनी लाडली बेटी देवी की पहली झलक साझा की है। तस्वीर में बिपाशा और करण खिड़की के पास खड़े नजर आ रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लाड़ली बेटी देवी को हाथों में पकड़ा हुआ है। वहीं बिपाशा अपनी बेटी को निहारते दिख रही हैं।
हालांकि, तस्वीर में देवी के चेहरे को व्हाइट दिल से छुपाया गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, स्वीट बेबी एंजल को बनाने की रेसिपी है। चौथाई कप आप, चौथाई कप मैं, आधा कप मां का आशीर्वाद और प्यार, जादू और अद्भुतता के साथ शीर्ष पर रहा, इन्द्रधनुष की 3 बूंदें, एंजल डस्ट, यूनिकॉर्न वाले स्पार्कल और सभी दिव्य चीजें। स्वादानुसार क्यूटनेस और यम्मीनेस।'
बिपाशा बसु ने इस साल अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। बिपाशा प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर कर रही थीं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात साल 2015 में फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने अप्रैल 2016 में शादी रचाई थी। करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें