Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंशुला कपूर को बर्थडे पर पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन ने खास अंदाज किया विश

हमें फॉलो करें अंशुला कपूर को बर्थडे पर पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन ने खास अंदाज किया विश
, बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (12:46 IST)
बोनी कपूर और मोना कपूर की बेटी अंशुला कपूर 29 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अंशुला के बर्थडे पर भाई अर्जुन कपूर और पिता बोनी कपूर ने खास अंदाज में उन्हें विश किया है।

 
अर्जुन कपूर ने एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए बहन को विश किया है। वीडियो में अर्जुन और अंशुला एक जैसी टी शर्ट और शर्ट पहने डांस करते नजर रहे हैं।
 
वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, हमेशा अच्छे दिल वाली इंसान रहना, हर दिन अपने बेस्ट वर्जन में रहना। हमेशा खुश रहना और स्माइल करते रहना। याद रहे मैं और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हैं। हैप्पी बर्थडे अंशुला कपूर। आशा है जो तुम चाहती हो वो सब तुम्हें इस साल मिले। लव यू।
 
बोनी कपूर ने अपनी बड़ी बेटी अंशुला संग एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अंशुला पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। बोनी कपूर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरी वंडरफुल बेटी, मेरी खूबसूरत बेबी, मेरी जीनियस बच्चा। 
 
webdunia
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने भी अपनी बहन को बर्थडे विश किया। उन्होंने अंशुला संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
 
webdunia
खुशी कपूर ने भी अपनी बहन अंशुला के बर्थडे पर एक बुमरैंग वीडियो शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया है। खुशी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू माय अदर हॉफ।'
 
बता दें कि बोनी कपूर के चारों बच्चों में अंशुला कपूर ही एक्टिंग की दुनिया में नहीं हैं। अंशुला के अलावा अर्जुन, जाह्नवी पहले से ही बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं। वहीं खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओक्का कशनम : 4 साल में 4 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई थी अल्लू सिरीश की यह फिल्म