Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजेश खन्ना जब पूर्व प्रेमिका के घर के सामने से ले गए अपनी बारात

हमें फॉलो करें राजेश खन्ना जब पूर्व प्रेमिका के घर के सामने से ले गए अपनी बारात
, बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (11:34 IST)
राजेश खन्ना : कहा जाता है कि जो लोकप्रियता राजेश खन्ना को हासिल हुई थी वो दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स को भी हासिल नहीं हुई थी। अपनी रोमांटिक अदाओं से राजेश युवा वर्ग में छा गए थे, खासतौर पर लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं। वे राजेश को खून से खत लिखती थीं और राजेश का नाम का टैटू उन्होंने बनवा लिया था। जब राजेश ने शादी कर ली थी तो लाखों लड़कियों के दिल टूट गए थे। 
 
डिम्पल कपाड़िया से शादी करने के पहले राजेश का रोमांस अंजू महेंद्रू नामक एक्ट्रेस से चला था। अभिनय की दुनिया में अंजू बड़ा नाम नहीं थी, लेकिन राजेश की दिल की धड़कन होने के कारण वे रातों-रात चर्चित हो गई थीं। राजेश और अंजू अक्सर साथ देखे जाते थे और कहने वाले कह रहे थे कि राजेश पत्नी के रूप में अंजू को ही चुनेंगे। 

webdunia

 
लेकिन भाग्य को कुछ और मंजूर था। राजेश का दिल अचानक उम्र में अपने से कहीं छोटी डिम्पल पर आ गया। चांदनी रात में समुंदर किनारे घूमते हुए राजेश ने डिंपल को प्रपोज कर दिया। डिंपल तो यकीन ही नहीं कर पाईं कि सुपरस्टार उन्हें शादी का प्रस्ताव दे रहा है। फौरन डिंपल ने हां कह दिया। 
 
शादी वाले दिन राजेश की जब बारात निकली तो उन्होंने जानना चाहा कि बारात किस रास्ते से जाएगी। इसमें थोड़ा फेरबदल उन्होंने किया और बारात को अंजू महेंद्रू के घर के सामने से ले गए। पता नहीं राजेश ने यह हरकत क्यों की? वे क्या साबित करना चाहते थे? 
 
हालांकि बाद राजेश और अंजू में फिर दोस्ती हो गई और वे लंबे समय तक दोस्त बने रहे। शायद अंजू भी यह पूछने की हिम्मत नहीं कर पाई हों कि राजेश बारात को उनके घर के सामने से क्यों ले गए थे? 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भारती सिंह ने शेयर की तस्वीर, फैंस से पूछा यह सवाल