Publish Date: Tue, 28 Dec 2021 (17:21 IST)
Updated Date: Tue, 28 Dec 2021 (17:24 IST)
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र ने शोले में वीरू का जो किरदार निभाया था वो लोगों की यादों में अब तक ताजा है। इस फिल्म में एक्शन के साथ कॉमेडी का जिम्मा भी गरम-धरम ने बखूबी निभाया था।
यूं तो शोले के कई संवाद आज भी लोकप्रिय हैं, जिसमें से 'चक्की पिसिंग एंड पिसिंग' संवाद भी लोकप्रिय हुआ था जिसे धर्मेन्द्र ने बोला था। अब धर्मेन्द्र सचमुच में चक्की पीसते नजर आए।
इंस्टाग्राम पर धरम ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वे साइकलिंग कर रहे हैं। इस साइकिल से चक्की जुड़ी है जिससे अनाज भी पीसता नजर आ रहा है। यानी कि कसरत भी हो रही है और काम भी हो रहा है। व्हाइट ट्रैक सूट में धर्मेन्द्र हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं।
धर्मेन्द्र की इस पोस्ट को दनादन लाइक मिल रही है। जहां लोग चक्की और साइकिल की जुगलबंदी लोग देख दंग हैं वहीं धर्मेन्द्र की फिटनेस के भी कायल हैं।
धर्मेन्द्र इस समय अपने फॉर्महाउस पर हैं। हाल ही में उन्होंने करण जौहर की एक फिल्म की लंबी शूटिंग की है जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कलाकार हैं।
webdunia
Publish Date: Tue, 28 Dec 2021 (17:21 IST)
Updated Date: Tue, 28 Dec 2021 (17:24 IST)