Publish Date: Sat, 16 Oct 2021 (10:23 IST)
Updated Date: Sat, 16 Oct 2021 (10:22 IST)
हेमा मालिनी का जन्मदिन 16 अक्टोबर को है, ये बात कई सिने प्रेमी जानते हैं। स्वप्न सुंदरी के नाम से प्रसिद्ध हेमा मालिनी आज 73 वर्ष की हो गई हैं।
हेमा का बर्थडे तो याद है, लेकिन धर्मेन्द्र की पहली बीवी और सनी तथा बॉबी देओल की मां प्रकाश कौर का बर्थडे कब आता है, इस सवाल पर ज्यादातर के पास चुप्पी साधने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि प्रकाश का जन्मदिन भी 16 अक्टूबर ही आता है।
बॉबी देओल ने बीते साल अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वे अपनी माताजी के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शश में लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे मॉम'।
जिसके कारण लोगों को पता चला कि बॉबी की मां का भी 16 अक्टूबर को ही बर्थडे है और इसी से इस बात के भी तार जुड़ गए कि हेमा मालिनी का भी आज ही बर्थडे है। धर्मेन्द्र के लिए मैनेज करना थोड़ा मुश्किल रहता होगा।
webdunia
Publish Date: Sat, 16 Oct 2021 (10:23 IST)
Updated Date: Sat, 16 Oct 2021 (10:22 IST)