Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉक्स ऑफिस पर 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' का पहला सप्ताह

हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस पर 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' का पहला सप्ताह
महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' ने सफलता के साथ अपना पहला सप्ताह पूरा किया है। फिल्म ने पहले दिन 21.30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 20.60, तीसरे दिन 24.10, चौथे दिन 8.51, पांचवे दिन 7.52, छठे दिन 6.60 और सातवे दिन 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांच दिनों का कुल योग होता है 94.13 करोड़ रुपये। 
सौ करोड़ क्लब में यह फिल्म दूसरे वीकेंड पर शामिल हो जाएगी। इस क्लब में सुशांत सिंह राजपूत की बतौर सोलो हीरो यह पहली फिल्म होगी। वैसे इस फिल्म की सफलता में सुशांत का हाथ कम और महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता का राज ज्यादा है। 
 
फिल्म को दूसरे सप्ताह में छुट्टियों का लाभ मिलेगा। उम्मीद है कि यह फिल्म सवा सौ करोड़ के पार भी जा सकती है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसी है 'मिर्जिया' और 'तुतक तुतक तुतिया' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत?