Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्रीद - इनटू द शैडोज सीजन 2 : नित्या मेनन ने अपने किरदार से दर्शकों को कराया रूबरू

Advertiesment
Breathe Into The Shadows 2
प्राइम वीडियो की ओरिजिनल वेब सीरीज 'ब्रीद : इनटू द शैडोज' नए सीजन के साथ लौट आई है। बीते दिनों इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब इस सीरीज से एक नया कैरेक्टर टीजर जारी किया गया है। 

 
ये टीजर नित्या मेनन को आभा के रूप में पेश करता है जिसे देख सभी दंग रह जाएंगे। वैसे तो इस शो के सीजन 1 में दर्शकों ने आभा को एक प्यारी पत्नी और देखभाल करने वाली मां के रूप में देखा था, जो अपने परिवार की रक्षा करती थीं। लेकिन अब सीजन 2 में, दर्शकों को आभा का कभी न देखा गया अवतार देखने को मिलेगा।
 
आभा अपने परिवार को बुरे लोगों से बचाने के लिए कुछ ऐसा कर जाती है जो कोई सोच भी नही सकता है। इस टीजर वीडियो में 'कोई समस्या इतनी बड़ी नहीं होती, कि उसको हल न किया जा सके!' टीजर से आभा का डायलॉग दर्शकों को उनके इरादों के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगा।
 
इस नए वीडियो में एक अप्रत्याशित सिचुएशन में फंसी, अविनाश और उसके परिवार को अविनाश के बदले अहंकार से बचाने के लिए आभा जी तोड़ कोशिश करती दिखाई देती है, जे.. अंधेरे रहस्यों को सुलझाने के लिए संघर्ष करते है, वह माइंड गेम्स में उलझ जाती है। क्या अपने परिवार को जे के बुरे इरादों से बचाने की उसकी कोशिश रंग लाएगी, या वह आगे पहेली में उलझेगी?
 
अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, आठ-एपिसोड की यह ओरिजिनल सीरीज मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित हैं, जिन्होंने अरशद सैयद, विक्रम तुली, प्रिया सग्गी और अभिजीत देशपांडे के साथ सीजन 2 का सह-निर्माण भी किया है। ब्रीद: इनटू द शैडोज सीजन 2 एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जिसमें अभिषेक बच्चन, अमित साध, नित्या मेनन, नवीन कस्तूरिया, सैयामी खेर और इवाना कौर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज 9 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौनी रॉय ने 'ब्रह्मास्त्र' को बताया खास, बोलीं- जीवन भर संजो कर रखूंगी...




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi