Publish Date: Wed, 10 Jun 2015 (19:08 IST)
Updated Date: Wed, 10 Jun 2015 (19:26 IST)
अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभिनय वाली एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ब्रदर्स’ के ट्रेलर में दोनों कलाकारों के बीच संघर्ष दिखाया गया है जो फिल्म में भाई का किरदार कर रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने 10 जून को ट्रेलर को जारी किया। करण मल्होत्रा निर्देशित यह फिल्म 2011 की हॉलीवुड फिल्म ‘वॉरियर’ का रीमेक है।
फिल्म के ढाई मिनट के ट्रेलर में फिल्म में भाइयों का किरदार अदा कर रहे दोनों अभिनेताओं को बॉक्सिंग मैचों में एक दूसरे के खिलाफ आक्रामक दिखाया गया है। इस मौके पर फिल्म से जुड़े सारे लोग मौजूद थे। फिल्म के ट्रेलर को पसंद किया जा रहा है। पेश है इस मौके के खास फोटो। (सभी फोटो : Yogen Shah )
जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, जैकलिन फर्नांडीज और सिद्धार्थ मल्होत्रा
करण जौहर, अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नांडीज
अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा