Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या आदित्य चोपड़ा से मनमुटाव की वजह से अभिषेक बच्चन ने नहीं किया 'बंटी और बबली 2' में काम?

हमें फॉलो करें क्या आदित्य चोपड़ा से मनमुटाव की वजह से अभिषेक बच्चन ने नहीं किया 'बंटी और बबली 2' में काम?
, गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (16:17 IST)
'बंटी और बबली 2' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी नजर आएंगे। यह फिल्म यशराज बैनर की सुपरहिट फिल्म 'बंटी और बबली' की दूसरी कड़ी है।

 
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'बंटी और बबली' में रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। लेकिन इसके बावजूद फिल्म के सीक्वल में अभिषेक की जगह सैफ अली खान को लिया है, जिस कारण कई लोग हैरान है।
 
webdunia
खबरों के अनुसार अभिषेक बच्चन और आदित्य चोपड़ा के बीच फिल्म धूम 3 की शूटिंग के दौरान मनमुटाव हो गया था, जिसके बाद अभिषेक ने यशराज बैनर की धूम फ्रेंचाइजी और बंटी और बबली फ्रेंचाइजी में काम ना करने का फैसला किया था।
 
वहीं अभिषेक बच्‍चन और रानी मुखर्जी का ब्रेकअप भी इसके पीछे वजह मानी जा रही है। बंटी और बबली 2 में अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। लेकिन वह भी इस फिल्म के सीक्वल से गायब है। अभिताभ की जगह फिल्म में पंकज त्रिपाठी पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पृथ्वीराज से बेहत शुरुआत नहीं हो सकती थी: राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी मानुषी छिल्लर